Tuesday, 26 May 2020


करोड़पति बनने का सफर

नमस्कार दोस्तों ,
  

यह वीडियो रुपयों पैसों की महत्वता को 
लेकर बनाई गई है ! रुपयों के बारे में हम 
सभी ने कुछ ना कुछ कहावतें अक्सर सुनी 
हुई है ! जैसे बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा
 रुपैया और पैसा खुदा तो नहीं मगर खुदा 
से कम भी नहीं !

इसीलिए दुनिया रुपयों पैसों के लिए दिन-
रात भागी जा रही है ! जिसके पास रुपयों 
की कमी नहीं होती,वे हर मनचाही वस्तुओं 
की खरीदी कर लेते हैं और जब चाहे तब देश 
विदेश की यात्राएं भी कर लेते हैं ! यानी 
अपनी हर इच्छाएं पूरी कर लेते हैं ! 

और जिनके पास रुपयों पैसों का अभाव 
बना रहता है,वह सदा चिंता,फिक्र व संताप 
में ही जीवन यापन करता है ! यह वीडियो 
कुछ ऐसे ही लोगों के लिए बनाई गई है ,जो 
सदा आर्थिक तंगी से जूझते रहते हैं ! 

आज के समय में व्यक्ति के पास रुपया 
होना बहुत जरूरी है ! बल्कि आज देश में 
गरीब-निम्न वर्ग -निम्न मध्यम वर्ग-एवं
 मध्यम वर्ग के हर नागरिक को लखपति
 - करोड़पति होना चाहिए ! 

इसके लिए व्यक्ति के सपने भी बड़े होना 
चाहिए ! व्यक्ति को  अतिमहत्वाकांक्षी भी 
होना चाहिए ! तभी व्यक्ति रुपया पैसा वं 
संपत्ति बना सकता है ! और यह सब तभी 
संभव हो सकता है जब व्यक्ति
  
कमाने के साथ-साथ अनावश्यक खर्चो में 
कटौती भी करें और महंगी वस्तुओं की 
खरीददारी बंद करके , लोकल बाजार से 
उन्हीं वस्तुओं की सस्तेदामों में खरीददारी 
करके पैसों की बचत भी करें ! 

इन्हीं बातों के साथ साथ मेरे इस वीडियो 
में लखपति करोड़पति बनने की कहानी है ! 
अगर आपने इसे ध्यान से सुन लिया तो        
आप भी करोड़पति बनने के सफर की 
तैयारी निश्चित ही शुरु कर देंगे !

चलिए मैं बताता हूं कैसे होगा यह सब !

जैसे बूंद बूंद से घड़ा भरता है उसी प्रकार 
छोटी- छोटी बचत करके करोड़पति भी 
बना जा सकता है ! छोटी-छोटी बचत कई 
तरीकों से होती है,जो कि बहुत आसान है ! 

इसके लिए बस मन में दृढ़ संकल्प करने 
की देर है !लॉकडाउन खत्म होने के बाद यह
दृढ़ संकल्प करना सदा आर्थिक तंगी से जूझने 
वालों के लिए एक समझदारी वाला काम ही होगा ! 

बचत करने का पहला उदाहरण :- 
एक कंपनी का कपड़े धोने का सर्फ जिसकी 
कीमत आज 70 रुपए किलो है ! जबकि 
3 वर्ष पहले यही सर्फ 45 रुपए किलो में 
मिलता था ! 

3 वर्ष पहले एक कंपनी का सर्फ 35 रुपए 
किलो में मिलता था ! जिसकी कीमत 
आज भी 35 रुपए किलो ही है ! जबकि
 दोनों सर्फ की क्वालिटी एक समान है ! 
फिर कीमत में इतना अंतर क्यों ? 

जाहिर सी बात है कि , एक कंपनी अपने 
सर्फ को बेचने के लिए टीवी - अखबारों में 
ना तो कोई विज्ञापन देती है और ना ही कहीं        
कोई डीलर डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करती है ! 
इसीलिए यह सर्फ सस्ता मिलता है ! 

70 रुपए किलो का सर्फ बेचने वाली कंपनी 
अपने सर्फ की अधिक बिक्री के लिए,लोगों 
को आकर्षित करने हेतु टीवी और अखबारों 
में विज्ञापन देकर , हर जगह अपने डीलर 
डिस्ट्रीब्यूटर भी नियुक्त करती है ! 

जिस पर प्रतिमाह लाखों रुपए खर्चा होता है ! 
कंपनी इन सब का खर्चा अपने ग्राहकों से ही
वसूलती है ! इसीलिए 35 रुपए के सर्फ को 
वह 70 रुपए किलो में बेचती है ! 

दूसरा उदाहरण :-  
कई कंपनियों के गरम मसाले आज 
बाजार में 700 से 800 रुपए किलो में 
मिलते हैं ! 

इनकी भी बिक्री के लिए सभी
 कंपनियां  विज्ञापन पर भी खर्च करती है 
और इनके भी डीलर डिस्ट्रीब्यूटर सभी 
जगह होते हैं ! 

जबकि बाजार में कई ऐसे निर्माता भी हैं जो, 
अपना गरम मसाला इन नामी कंपनियों के 
गरम मसालों की क्वालिटी जैसा ही बेचते हैं 
वह भी  400 रुपए किलो में ! अगर बाजार से 
सामान लाकर घर पर तैयार किया जाए तो भी 
यह गरम मसाला 400 रु. किलो में बन जाता है !

तीसरा उदाहरण :- 
कई कंपनियों के 2 व 5 किलो पैकिंग में 
उपलब्ध चावल आज बाजार में अस्सी-नब्बे
 रुपए किलो में  बिक रहे हैं ! वहीं बाजार में 
 इससे बढ़िया क्वालिटी के चावल 40 से 50 
रुपए किलो में भी उपलब्ध हैं / बिक रहे हैं ! 

इसके अलावा और भी कई प्रोडक्ट हैं 
जैसे - चायपत्ती,पोहा,नमकीन आदि आदि 
जिन पर अच्छी बचत होती है !

चौथा उदाहरण :- 
आज व्यक्ति छोटे-छोटे कामों के लिए ,
दोपहिया-चार पहिया वाहनों का उपयोग 
करता है ! यही व्यक्ति अगर महीने में 30 
दिन प्रतिदिन 1 किलोमीटर पैदल आता
जाता है तो, 60 किलोमीटर का सफर तय 
होता है ! 

और पेट्रोल की कीमत 80 रुपए प्रति लीटर 
और दोपहिया वाहन का एवरेज 60 किलोमीटर 
प्रति लीटर है तो 80 रुपए प्रतिमाह की बचत 
होती है !

 पांचवा उदाहरण :- 
आज व्यक्ति एक दिन में शराब - गुटखा-पान 
मसाला -सिगरेट व बार-बार चाय पीने पर दिन
भर में लगभग150-200 रुपए खर्च कर देता है ! 
पढ़ा-लिखा समझदार तो इन पर 300 से 500 
रुपए रोज खर्च करता है ! 

इस तरह व्यक्ति के प्रतिमाह न्यूनतम 4 - 5 
हजार रुपए तो नशे पत्ते में ही खर्च हो जाते हैं !
जबकि आज यही पैसा बचाना बहुत जरूरी है !

लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में लाखों की 
संख्या में दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए
 गए हुए मजदूर व छोटे-मोटे काम धंधे करने 
वाला व्यक्ति जो दैनिक 500 से 1000 रुपए 
रोज आसानी से कमाता है , भरी गर्मी में अपने 
गांव की ओर पलायन  करने को मजबूर हुआ ! 

इसका मुख्य कारण  रुपए पैसों की कमी ही 
प्रमुख है ! भविष्य में कभी कोई बड़ा आर्थिक 
संकट आ सकता है या बेटे-बेटी को अच्छी शिक्षा
दिलानी है या परिवार के साथ कभी-कभार कहीं 
घूमने जाना है या बच्चों की शादी धूमधाम से

करना है , इस बारे में ऐसे लोग कभी सोचते 
विचारते नहीं है और कभी बड़े सपने भी देखते 
नहीं हैं ! इसीलिए ऐसे लोग बचत करने के बारे 
में भी नहीं सोचते हैं !

अगर व्यक्ति समझदारी से खरीददारी करने 
के साथ-साथ अपनी आमदनी में से थोड़ी सी 
राशि बचाता है और बचत के पैसों को SIP के 
जरिए म्यूचल फंड में निवेश करता है  तो , 
निश्चित ही उसका करोड़पति बनना बिल्कुल 
तय है !       यह एक अटल सत्य है !

लॉकडाउन खत्म होने के बाद आमदनी शुरू 
होने पर अब बचत करना ऐसे  लोगों के लिए 
समझदारी वाला काम ही होगा ! 

बचत के पैसों को लाखों में बढ़ाकर व्यक्ति देश 
विदेश में घूम सकता है ! मनचाही वस्तुओं की 
खरीददारी कर सकता है ! बेटी की शादी धूमधाम से 
कर सकता है ! बेटे को उच्च शिक्षा दिला सकता है !

एक छोटी सी बचत के रुपयों को 3 करोड़ रुपए 
बनाकर आज का युवा अपने रिटायरमेंट की उम्र 
के बाद का जीवन पूरी शानो शौकत से जी सकता
 है ! लखपति-करोड़पति बनने का एक ही सरल 
तरीका है - म्यूचल फंड !

व्यक्ति 170 रु. प्रतिदिन अगले 20 वर्ष के लिए 
म्यूचल फंड में जमा करता है तो 12% चक्रवृद्धि 
रिटर्न  के हिसाब से उसका पैसा 50 लाख रु. हो 
जाता है और अगर रिटर्न 15% मिलता है तो,यही 
पैसा 75 लाख रुपए हो जाता है ! जबकि व्यक्ति 
20 वर्ष में मात्र 12 लाख रुपए ही जमा करता है ! 

एक युवा मजदूर भी अगर अपनी दैनिक मजदूरी 
में से रोज 100 रुपए बचाकर अगले 30 वर्ष के 
लिए म्यूचल फंड में निवेश करता है तो, उसका 
पैसा एक करोड़ रुपए के ऊपर होता है और अगर 
15% रिटर्न मिलता है तो,यही पैसा दो करोड़ रु. 
के ऊपर हो जाता है ! 

जबकि उसके द्वारा 30 वर्ष में मात्र 10 लाख        
80 हजार रुपए ही जमा किया जाता है !

इसी तरह 500-600 रु. प्रतिदिन कमाने वाला 
25 साल का युवा अगर दैनिक 170 रु. अगले 
35 वर्ष के लिए म्यूचल फंड में निवेश करता है 
तो, वह मात्र 21 लाख रुपए ही जमा करता है ! 
और रिटायरमेंट की उम्र में उसकी राशि 12% 

चक्रवृद्धि रिटर्न के हिसाब से बढ़कर सवा तीन 
करोड़ रुपए हो जाती है और अगर जमा की गई 
राशि पर 15% रिटर्न मिलता है तो यही राशि 
7.50 करोड़ रुपए हो जाती है !

देश में 100 करोड़ के लगभग लोगों को शायद 
यह अविश्वसनीय लग रहा होगा,बल्कि लगेगा !  
क्योंकि उन्हें इस तरह से पैसे बढ़ने की कोई 
जानकारी नहीं है !   यह एक कड़वा सत्य है !

यह फार्मूला सभी भारतवासी के लिए उपलब्ध है ! 
लेकिन देश की बड़ी आबादी का एक बड़ा समूह 
अशिक्षित व अज्ञानता के कारण ऐसी बातों पर 
विश्वास नहीं करते हैं, इसीलिए ऐसे लोग गरीब 
ही रहते हैं !

जबकि पढ़ा-लिखा और समझदार व्यक्ति 
और अधिक पैसे वाला - धनवान इसी फार्मूले
की बदौलत ही बनता जा रहा है !

बचत हमारे व हमारे परिवार की खुशियों के 
लिए बहुत ही जरूरी है ! 
यही मैंने इस वीडियो में बताया है !

तो दोस्तों आप भी अपने आप को बचत के 
लिए तैयार करिए और अपने व अपने बच्चों 
के उज्जवल व बेहतर भविष्य के लिए म्यूचल 
फंड में निवेश करिए और लखपति करोड़पति 
बनने का सफर शुरू कीजिए !

बैंकों में एफडी पर जितना ब्याज मिलता है 
उससे कहीं अधिक रिटर्न म्यूचल फंड में मिलता 
है ! साथ ही म्यूचल फंड में जमा राशि 
( चाहे आंशिक हो या पूरी राशि ) को व्यक्ति पूरे
भारत भर में कभी भी-कहीं से  भी निकाल सकता है !

वीडियो में मेरे द्वारा कही गई बातों 
से सहमत होना या ना होना और 
इन बातों पर अमल करना या न 
करना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर है ! 
क्योंकि यह भी एक कड़वा सत्य है 
कि अमीर व्यक्ति कभी किसी को 
अमीरी का रास्ता नहीं दिखाता है ! 


वीडियो देखने के लिए धन्यवाद  !

म्यूचलफंड के बारे में विस्तृत जानकारी 
पर मैं शीघ्र ही एक वीडियो आपके लिए 
हाजिर करूंगा ! मेरी नई वीडियो आपको 
सबसे पहले मिले, इसके लिए मैं आपसे 
इतना ही कहना चाहूंगा कि ,यह वीडियो 
आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें, 
शेयर करें एवं सब्सक्राइब जरूंर करें !


इसी तरह की महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक 
जानकारी पढ़ने के लिए गूगल पर मेरे 
ब्लॉग की साइट - 
chhabrasp.blogspot.com 
पर विजिट करें ! 

मेरी और भी वीडियो आप you tube पर 
Surendra pal singh Chhabra 
के नाम से देख सकते हैं ! 
मोबाइल नंबर :- 9713088844

और अंत में आप सभी 
खुश रहें - मस्त रहें - 
बेफिक्र रहें - स्वस्थ रहें  !

     धन्यवाद

No comments:

Post a Comment